छत्तीसगढ़ः भाजपा जिला उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या की | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

छत्तीसगढ़ः भाजपा जिला उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या की

Date : 11-Feb-2023

रायपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे घर में घुसकर नक्सलियों ने उनके सर में गोली मार दी। भाजपा नेता अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे। घटना के बाद सागर साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रात आठ बजे घर में घुसकर दो नक्सलियों ने 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को गोली मार दी। उनका घर छोटेडोंगर पुलिस थाने महज 50 मीटर की दूरी पर है। घटना के बाद आनन-फानन में सागर साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

एक हफ्ते के भीतर ये दूसरे भाजपा नेता की हत्या है। सागर साहू से पहले भाजपा नेता नीलकंठ को भी एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने गोली मार दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना को लेकर गृहमंत्री से बात की। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा से घटना के बारे में फोन कर जानकारी ली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement