देश के पहाड़ी राज्यों में आज हो सकती है बर्फबारी | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

देश के पहाड़ी राज्यों में आज हो सकती है बर्फबारी

Date : 03-Feb-2023

 नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (शुक्रवार) कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। यह जानकारी विभाग के एक अधिकारी ने सुबह दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। इस पूरे हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। चमोली जिले के कुछ हिस्सों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

इस अधिकारी ने कहा कि देश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी अचानक ठंड हो रही है, तो कभी तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्द हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement