निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन

Date : 01-Feb-2023

नई दिल्ली, 01 फरवरी । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय से कुछ देर पहले राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुई हैं। वह बजट की प्रति लेकर गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुमोदन के बाद वहां से पुनः मंत्रालय पहुंचेंगी।


इससे पहले वो सबसे पहले अपने मंत्रालय पहुंचीं। अपने प्रमुख अफसरों और राज्यमंत्री से मिलीं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय (आम) बजट पेश करेंगी। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है।

बजट 2023-24 को पेश करने से पहले सुबह 10 बजे मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। माना जा रहा है निर्मला सीतारमण रेलवे को लेकर बड़े ऐलान कर सकती हैं। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement