म.प्र.: देर रात शिवराज सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के तबादले | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

म.प्र.: देर रात शिवराज सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के तबादले

Date : 30-Jan-2023

 भोपाल, 30 जनवरी (हि.स.)। दो दिन बाद होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस से पहले सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की जमावट से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं आशीष कुमार सिंह की जगह अब कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के कलेक्टर होंगे। ग्वालियर का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री के सचिव एम सेल्वेंद्रन का रहा। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय और विमानन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए आयुक्त सह संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि, उनके पास पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक के साथ राजस्व विभाग के पदेन सचिव का दायित्व पहले की तरह रहेगा।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह अब प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम के साथ राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रहेंगे। बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन, डा. फटिंग राहुल हरिदास कलेक्टर सिवनी को बड़वानी, खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को कलेक्टर उज्जैन पदस्थ किया है। संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना रविंद्र कुमार चौधरी को कलेक्टर शिवपुरी, नगर निगम आयुक्त जबलपुर आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर अनूपपुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर क्षितिज सिंघल को कलेक्टर सिवनी बनाया है। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया है।

सहकारिता विभाग के सचिव विवेक पोरवाल को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष सिंह के प्रबंध संचालक राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का कार्यभार ग्रहण करने पर अनिरुद्ध मुखर्जी और सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के दायित्व से प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह मुक्त होंगे। एम सेल्वेंद्रन के आयुक्त कृषि सह संचालक का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रीति मैथिल इस दायित्व से मुक्त होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement