पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र ने भाजपा से दिया त्यागपत्र | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

Date : 25-Jan-2023

भुवनेश्वर, 25 जनवरी (हि.स.)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था।

गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस में शामिल होने की संभावना है। दोनों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में फोटो जारी कर गत 14 जनवरी को ट्वीट किया था। तभी से इस मुलाकात को राजनीतिक हल्कों में काफी अहम माना जा रहा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement