राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिप्र की जनता को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिप्र की जनता को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

Date : 25-Jan-2023

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश की जनता को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा, “हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे।”

उप राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा, “हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। #देवभूमि हिमाचल प्रदेश को उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का आशीर्वाद प्राप्त है। राज्य प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए विकास के लिए अपने तेज कदमों को जारी रखे।”

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement