भोपाल में आठवां विज्ञान महोत्सव आज से | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

भोपाल में आठवां विज्ञान महोत्सव आज से

Date : 21-Jan-2023

भोपाल, 21 जनवरी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (शनिवार) पूर्वाह्न 10ः30 बजे चार दिवसीय भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्वस का आयोजन राजधानी के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में किया गया है।समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने दी।

जनसम्पर्क अधिकारी बैन के मुताबिक महोत्सव के आयोजक केन्द्रीय जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान भारती (विभा), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (मैनिट) हैं। मध्य प्रदेश शासन संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोगी और मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद नोडल एजेंसी है।

महोत्सव में केन्द्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, सचिव जैव प्रौद्योगिकी डॉ. राजेश एस. गोखले, सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. एम. रविचन्द्रन, सचिव विज्ञान भारती डॉ. सुधीर भदौरिया, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव डीएसआईआर डॉ. एन. कलैसेल्वी, वैज्ञानिक एच डीबीटी भारत सरकार डॉ. संजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहे इस महोत्सव में देश के विभिन्न अंचल से आठ हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव में नामचीन वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे। संभावना है कि लगभग एक लाख लोग इस महोत्सव के साक्षी बनेंगे। आजादी के अमृतकाल में हो रहे इस महोत्सव मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ है। महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा। पहले दिन शाम को प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर का गायन भी होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement