एनसीपी नेता नवाब मलिक के बेटे फराज के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

एनसीपी नेता नवाब मलिक के बेटे फराज के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Date : 19-Jan-2023

 मुंबई, 18 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक के बेटे फऱाज़ मलिक के विरुद्ध अपनी फ्रांसीसी पत्नी हैमलिन के वीजा के लिए जाली दस्तावेज़ जमा करने का मामला कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। इस तरह की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के मुंबई महासचिव मोहित कंबोज ने मीडिया को दी है। मोहित कंबोज ने इस मामले की गहन छानबीन की मांग की है।


जानकारी के अनुसार फराज नवाब मलिक ने अपनी फ्रांसीसी पत्नी के वीजा के लिए नकली दस्तावेज पिछले साल 2 मार्च से 23 जून के बीच कुर्ला में तैयार किए गए थे और इसे वीजा के लिए सौंपे गए थे। इसीलिए आज कुर्ला पुलिस स्टेशन की टीम ने फऱाज़ मलिक और उनकी पत्नी के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की भी गहन छानबीन किए जाने की मांग मोहित कंबोज ने की है।


इस मामले में कुर्ला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि फराज की पत्नी हैमलिन 2020 में भारत आई थी। इसकी छानबीन मुंबई पुलिस की विशेष विभाग ने भी की थी और आज मामला दर्ज करने के बाद आगे की जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement