बीएसएफ के पूर्व डीजी पंकज कुमार सिंह डिप्टी एनएसए नियुक्त | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

बीएसएफ के पूर्व डीजी पंकज कुमार सिंह डिप्टी एनएसए नियुक्त

Date : 18-Jan-2023

 नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के रिटायर्ड महानिदेशक (डीजी) पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) नियुक्त किया है। पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।

पंकज सिंह राजस्थान कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सिंह को दो साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह ने 31 अगस्त, 2021 को बीएसएफ की कमान संभाली थी।

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह के पास आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए के अलावा एलएलबी और एमफिल की डिग्री है। उन्होंने 2021 में पहली बार बीएसएफ का स्थापना दिवस टेकनपुर (मध्य प्रदेश) से बाहर राजस्थान के जैसलमेर में मनाने का विचार देश के सामने रखा। इस विचार ने सरकार को प्रभावित किया। सरकार ने अब सभी अर्धसैनिक बलों और यहां तक कि सेना को भी दिल्ली से बाहर अपना स्थापना दिवस मनाने का निर्देश दिया।

उनके पिता प्रकाश सिंह भी बीएसएफ प्रमुख (जून 1993 से जनवरी 1994 तक) रह चुके हैं। प्रकाश सिंह को देश में पुलिस सुधारों का सूत्रधार माना जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement