गुजरात में हर दिन 9 दिहाड़ी मजदूर कर रहे हैं आत्महत्या : खड़गे | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

गुजरात में हर दिन 9 दिहाड़ी मजदूर कर रहे हैं आत्महत्या : खड़गे

Date : 17-Jan-2023

 नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार फेल हो रही हैं। गुजरात में हर दिन 9 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं।

खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देश में हर दिन 115 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। केन्द्र सरकार की 'डबल इंजन' ने अपने घातक पहियों के नीचे गरीबों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार युवा और गरीब विरोधी है। मोदी सरकार जनता से किए वादों को भूल चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement