मकर संक्रांति से पहले अचानक बदला मौसम, तापमान छह डिग्री बढ़ा | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

मकर संक्रांति से पहले अचानक बदला मौसम, तापमान छह डिग्री बढ़ा

Date : 14-Jan-2023

कोलकाता, 14 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति से पहले मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। तापमान अचानक छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। एक दिन पहले ही न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर था। इसके पहले 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रह रहा था। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में भी तापमान में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके कारण ठंड लगभग नदारद हो गई है। रविवार को मकर संक्रांति है जहां गंगासागर में कम से कम 30 से 35 लाख लोग पुण्य स्नान करते हैं। उसके पहले तापमान में बढ़ोतरी होने से पुण्यार्थियों को ठंड से राहत मिलेगी। वैसे भी मकर संक्रांति के बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाता है जो ठंड की विदाई और गर्मी केआगमन का संकेत होता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement