मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Date : 12-Jan-2023

 भोपाल, 12 जनवरी | आज यानि गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस है। हर वर्ष 12 जनवरी के दिन देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इसे मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘दर्शन और अध्यात्म के तेजस्वी विचारों के माध्यम से मानवता का कल्याण करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर कोटिश: नमन करता हूं। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' का आपका मंत्र सदैव युवाओं का कल्याण करता रहेगा। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘युवा बेटे-बेटियों, आप सभी के भीतर असीम शक्ति, ऊर्जा व सृजन के गुण हैं। आप ही समर्थ वर्तमान व उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। अपनी पूरी सामथ्र्य के साथ प्रदेश व देश के नवनिर्माण में जुट जाइये और इस जीवन को स्वयं के साथ राष्ट्र की उन्नति हेतु समर्पित कर दीजिये।



उल्लेखनीय है कि इस दिन को युवाओं के लिए समर्पित करने यानी इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा 1984 में की कई थी। तब से हर साल 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा दिवस युवाओं के लिए महत्वपूर्ण दिन है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement