प्रधानमंत्री मोदी की आज उप्र के अमरोहा, मप्र के दमोह और महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

प्रधानमंत्री मोदी की आज उप्र के अमरोहा, मप्र के दमोह और महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा

Date : 19-Apr-2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज सबसे पहले सुबह 10ः15 बजे उत्तर प्रदेश में होंगे। वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश के दमोह में होंगे। आज के चुनावी दौरे की आखिरी जनसभा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करेंगे। वो महाराष्ट्र के वर्धा में शाम सवा पांच बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

भोपाल ब्यूरो के अनुसार, भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के अल्प प्रवास पर दमोह पहुंच हैं। वे यहां लगभग 60 मिनट रुकेंगे। दमोह से सटे इमलाई गांव में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 1ः15 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से वाया हेलिकॉप्टर दोपहर 1:45 बजे दमोह पहुंचे। वो इमलाई में दोपहर दो बजे आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2:45 बजे दमोह से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में विशेष विमान से अगले दौरे के लिए रवाना होंगे।

दमोह लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां से भाजपा के राहुल लोधी मैदान में हैं। लोधी 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद वह विधानसभा उपचुनाव हार गए थे। दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि जनसभा में करीब 75 हजार लोगों के आने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement