रेजीनगर दंगे की एनआईए जांच चाहती है भाजपा, तृणमूल ने कहा-घटना से हमारा लेना-देना नहीं | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

रेजीनगर दंगे की एनआईए जांच चाहती है भाजपा, तृणमूल ने कहा-घटना से हमारा लेना-देना नहीं

Date : 18-Apr-2024

 कोलकाता। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में रामनवमी की शोभायात्रा पर दंगाइयों के हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पूरी घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से अपनी चुनावी जनसभाओं से दंगा को लेकर उकसावा दिया, उससे उपद्रवियों को बढ़ा मिला। रामनवमी शोभायात्रा को चारों तरफ से घेर कर हमले हुए हैं। पुलिस ने भी राम भक्तों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। हमलावर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। इस पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक अबू ताहिर ने कहा है कि इस वारदात से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। किसने हमले किए, क्यों हमले किए, इसकी जांच होनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement