भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज असम में तीन जगह जनसभा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज असम में तीन जगह जनसभा

Date : 18-Apr-2024

 नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज असम में तीन स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प पूर्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आह्वान करेंगे। भाजपा ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी दौरे का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।



भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, जेपी नड्डा पूर्वाह्न 11 :50 बजे कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन फील्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह भेरगांव-उदलगुरी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:45 बजे डंडा सहरिया एचएस खेल मैदान में जनसभा करेंगे। यहां से वह गुवाहाटी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचेंगे। जेपी नड्डा अपराह्न 3ः40 बजे दुधनोई राजोहुआ खाल्पाथर में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement