नामधांग के पास असम राइफल्स के 3 वाहनों पर घात लगाकर हमला, जवानों ने की जवाबी कार्रवाई | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

नामधांग के पास असम राइफल्स के 3 वाहनों पर घात लगाकर हमला, जवानों ने की जवाबी कार्रवाई

Date : 16-Apr-2024

 तिनसुकिया (असम), 16 अप्रैल । तिनसुकिया के नामदांग में मार्घेरिटा-चांगलांग रोड पर मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने असम राइफल्स के 3 वाहनों पर हमला कर दिया। यह वाहन असम राइफल्स के एक गश्ती दल को लेकर जा रहे थे।

हमले की जिम्मेदारी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) ने ली है। एक बयान में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने कहा कि असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे मार्गेरिटा के नामदांग वन क्षेत्र में 16 अप्रैल को सुबह लगभग 7:45 बजे ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट)’ संगठन के सैनिकों ने ‘ऑपरेशन रिवेंज’ नाम से एक सैन्य अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि घात लगाकर किए गए हमले में दो ग्रेनेड विस्फोट हुए। असम राइफल्स के गश्ती दल के वाहनों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी की। असम राइफल्स के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। संदेह है कि संदिग्ध उल्फा (आई) के इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की पुलिस और सेना ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। फिलहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement