खजुराहो सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया समर्थन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

खजुराहो सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया समर्थन

Date : 15-Apr-2024

 नई दिल्ली, 15 अप्रैल । कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के खजुराहो सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ने ये सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ी थी, पर सपा उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था।


जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट आईएनडीआईए ग्रुप के सहयोगी सपा के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने में सफल हो गई।


उल्लेखनीय है कि खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा की अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया। अब कांग्रेस ने भी इसकी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं कांग्रेस को 2019 के चुनाव में मात्र एक सीट मिली थी। इस बार कांग्रेस ने सपा से गठबंधन करने का फैसला लिया है और खजुराहो की सीट उसे दी थी, जो अब फॉरवर्ड ब्लॉक की झोली में चली गई।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement