भारत को सैकड़ों वर्ष आगे ले जाने के लिए हम लड़ रहे चुनाव : जेपी नड्डा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारत को सैकड़ों वर्ष आगे ले जाने के लिए हम लड़ रहे चुनाव : जेपी नड्डा

Date : 12-Apr-2024

 प्रयागराज, 12 अप्रैल । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव हम भारत को सैकड़ों वर्ष आगे ले जाने के लिए लड़ रहे हैं और यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ पर कमल खिलाएं और अपने-अपने बूथ पर जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा मध्य प्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान कुछ क्षण के लिए एयरपोर्ट पर रुके, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कौशाम्बी के प्रत्याशी विनोद सोनकर और फूलपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रवीण पटेल को जीत की अग्रिम बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र भी दिया। नड्डा लगभग 11 बजे दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे और लगभग 15:20 बजे तक रहे और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। इसके बाद मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान कर गए।

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी, इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, जिलाध्यक्ष गंगापार कविता सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष जमुनापार विनोद प्रजापति, इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणी त्रिपाठी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वरुण केसरवानी, किरन द्विवेदी, नीरज पांडे, पुष्पराज सिंह, प्रशांत शुक्ला, लकी साहू, अमित मालवीय आदि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement