ममता शामिल हुईं ईद की नमाज में, की राजनीतिक अपील- कहा, एक भी वोट किसी और पार्टी को नहीं जाना चाहिए | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

ममता शामिल हुईं ईद की नमाज में, की राजनीतिक अपील- कहा, एक भी वोट किसी और पार्टी को नहीं जाना चाहिए

Date : 11-Apr-2024

 कोलकाता, 11 अप्रैल । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजपथ रेड रोड पर गुरुवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई है। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस मजहबी त्यौहार में शामिल होकर ममता बनर्जी ने जमकर राजनीतिक बात की। नमाज के मंच से ममता ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय का एक भी वोट किसी भी दूसरी पार्टी को नहीं जाना चाहिए। जब सीएम यह बात कह रही थीं, तब उनके बगल में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी खड़े थे।

ममता बनर्जी ने कहा, "ईद मुबारक। यह खुशियों की ईद है। यह ताकत देने की ईद है। इस ईद को एक महीने तक उपवास करके मनाना बहुत बड़ी बात है। हम अपने वतन के लिए खून बहाने के लिए तैयार हैं लेकिन देश में अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे सर्वधर्म समभाव चाहिए, नो एनआरसी, नो सीएए। " उल्लेखनीय है कि हर साल ईद के मंच से ममता बनर्जी की राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। मुस्लिम समुदाय की ओर से इसे लेकर विरोध भी जताया जाता रहा है। बावजूद इसके ईद जैसे पाक मौके पर राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement