जेपी नड्डा आज जारी करेंगे सिक्किम विस चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र, यहां से जाएंगे पोर्ट ब्लेअर | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

जेपी नड्डा आज जारी करेंगे सिक्किम विस चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र, यहां से जाएंगे पोर्ट ब्लेअर

Date : 11-Apr-2024

 नई दिल्ली, 11 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सिक्किम की यात्रा पर हैं। इस दौरान नड्डा सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी अध्यक्ष नड्डा के सिक्किम के चुनावी दौरे का कार्यक्रम साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष नड्डा सुबह 9ः45 बजे गंगटोक के मनन भवन केंद्र में भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। इसके बाद वह अंडमान निकाबार के लिए रवाना होंगे। नड्डा दोपहर तीन बजे पोर्ट ब्लेअर के आईटीएफ ग्राउंड में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement