जेपी नड्डा आज जारी करेंगे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

जेपी नड्डा आज जारी करेंगे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र

Date : 10-Apr-2024

 नई दिल्ली, 10 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अरुणाचल प्रदेश की चुनावी यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी अध्यक्ष नड्डा के अरुणाचल प्रदेश के चुनावी दौरे का कार्यक्रम साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष नड्डा दोपहर एक बजे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के दोईमुख खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement