राष्ट्रपति कल करेंगी दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति कल करेंगी दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन

Date : 09-Apr-2024

 नई दिल्ली, 09 अप्रैल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली के द्वारका में स्थित यशोभूमि कन्वेंशनल सेंटर में दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।



सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शीर्ष अनुसंधान संगठन, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय "अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना: एक होम्योपैथिक संगोष्ठी" होगा।



आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय के सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना और होम्योपैथी में पद्म पुरस्कार विजेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement