भूपतिनगर हमले में घायल एनआईए अधिकारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भूपतिनगर हमले में घायल एनआईए अधिकारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब

Date : 09-Apr-2024

 कोलकाता, 09 अप्रैल । पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एनआईए के दो अधिकारियों को तलब किया है। हमले में घायल एनआईए अधिकारी को भी बुलाया गया है। पुलिस ने उनसे फोरेंसिक जांच के लिए हमले की चपेट में आई कार और मेडिकल दस्तावेज भी लाने को कहा है।


पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि भूपतिनगर में एनआईए पर हुए हमले के मामले में एनआईए के दो अधिकारियों को तलब किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाला अधिकारी और हमले के दौरान घायल अधिकारी जांच के उद्देश्य से गवाह के रूप में पेश होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement