हिन्दू नववर्ष के स्वागत के लिए मातृ शक्ति ने किया अनुष्ठान | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

हिन्दू नववर्ष के स्वागत के लिए मातृ शक्ति ने किया अनुष्ठान

Date : 08-Apr-2024

 महोबा, 8 अप्रैल । चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर मंगलवार से शुरू हो रहे हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के स्वागत के लिए आज सोमवार को मातृ शक्ति ने अपने अपने घरों में पूजा-पाठ और अनुष्ठान किया एवं समाज के कल्याण व समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

जनपद मुख्यालय निवासी प्रेमलता पाटकार ने बताया कि अंग्रेजी नव वर्ष के बारे में तो सब लोग जानते हैं लेकिन अपने हिन्दू नव वर्ष के बारे में लोगों बहुत कम जानकारी है। जबकि महाराजा विक्रमादित्य की प्रेरणा से विक्रम नवसंवत्सर अंग्रेजी कलेंडर से 57 वर्ष पहले शुरू हुआ था। हमारे सभी तिथि, त्यौहार हिन्दू कलेंडर से ही निर्धारित होते हैं। साथ ही हमारा वित्तीय वर्ष भी इसीलिए एक अप्रैल से शुरू होता है।

मुख्यालय के ढलैतनपुरा में महिलाओं ने सुबह पहले पीपल के वृक्ष की पूजा की, उसके बाद अपने घर पर अनुष्ठान किया एवं एक दूसरे को हिन्दू नव वर्ष की बधाइयां दी। मौके पर शकुंतला देवी, उमा देवी, राम देवी, अनीता, आरती, खुश्बू, सुनिधि, नंदनी, पूर्वी, वंशिका, भक्ति व विधि समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement