दस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का डंका : नरेंद्र मोदी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

दस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का डंका : नरेंद्र मोदी

Date : 07-Apr-2024

 नवादा,07 अप्रैल । बिहार के नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुंती नगर के मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का डंका। उन्होंने भ्रष्टाचार का पर्याय बने आईएनडीआईए गठबंधन को सत्ता में आने से रोकने का आह्वान किया। उन्होंने नवादा को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जन्मस्थली ,चंद्रगुप्त की शौर्य भूमि, आचार्य चाणक्य की ज्ञान भूमि बताते हुए नमन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करे। इसलिए वर्ष 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत ही निर्णायक होने वाला है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं । जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। घोटाले तथा परिवार बाद में लिप्त रहे। दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है ।जिसका सिर्फ एक ही लक्ष्य है। वह लक्ष्य है विकसित भारत और खुशहाल बिहार का निर्माण करना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवादा में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार जनता का मूड क्या है। इस बार नवादा, गया,औरंगाबाद, जहानाबाद,नालन्दा,के साथ-साथ बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए के खाते में डालने का बिहारवासियों ने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आजादी के बाद पांच-छह पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। राजग गठबंधन ने कठिन परिश्रम करके बिहार को एक बहुत बड़े दलदल से बाहर निकाला है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा भाजपा नेता सुशील मोदी का बड़ा योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और हमारा तिरंगा पहुंच चुका है। भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में होती है। ये मोदी ने नहीं किया बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी जिसके कारण यह सब संभव हुआ। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है बिहार खुद इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण नवादा में भी देखा जा सकता है। जिस बिहार में शाम के बाद युवक युक्ति सड़क पर निकलने की हिम्मत नहीं करते थे आज चैन के नींद सो कर विकास में लिप्त है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement