नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह

Date : 05-Apr-2024

 लखनऊ, 05 अप्रैल । इस बार लोकसभा चुनाव में नमो ऐप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पिछले साल सात दिसम्बर को नमो ऐप का शुभारम्भ किया था। आज नमो ऐप डाउनलोडिंग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से वर्चुवल रैली कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांग रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नमो ऐप का काम देख रहे कुलदीप चहल के अनुसार, देशभर में अब तक ढाई करोड़ से अधिक नमो ऐप डाउनलोड हो चुके हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और उत्तर प्रदेश में नमो ऐप के प्रभारी संजय राय के अनुसार, अकेले उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ नमो ऐप अब तक डाउनलोड हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष हैं साधना सिंह

उत्तर प्रदेश में नमो ऐप डाउनलोड कराने में गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह प्रथम स्थान पर हैं। साधना सिंह ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से अब तक 213255 प्वाइंट बनाए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सत्यजीत शिवाजीराव कदम हैं। शिवाजी ने 153330 प्वाइंट बनाए हैं। लखनऊ के राहुल गुप्ता 110775 प्वाइंट बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र की श्वेता महाला पाटिल चौथे और गुजरात के विधायक प्रवीण घोघारी पांचवें स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी करते हैं संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से चरणवार रैली कर सीधे भाजपा के बूथ अध्यक्षों से मुखातिब होंगे। तीसरे फेज के चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबांधित कर चुके हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा नमो ऐप पर वर्चुवल रैली का क्रम आगे बढ़ता रहेगा।


ब्रजेश पाठक, नीरज सिंह बन चुके हैं नमो ऐप के ब्रांड एंबेसडर



भाजपा के इस अभियान के दौरान दो करोड़ से ज्यादा लोगों को 'विकसित भारत एंबेसडर' बनाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के नेता ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह नमो ऐप में सबसे सक्रिय और सबसे अव्वल रहे हैं। विगत सप्ताह नमो एप में 50,000 से अधिक नए "विकसित भारत एंबेसडर" जोड़कर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें एक सर्टिफकेट दिया गया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नमो एप पर नंबर वन पर आ चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement