बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों की जनसभाओं को प्रधानमंत्री मोदी और शाह करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों की जनसभाओं को प्रधानमंत्री मोदी और शाह करेंगे संबोधित

Date : 04-Apr-2024

 पटना, 04 अप्रैल । बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरण में होगा। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। बिहार में सभी चरणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कम से कम 13 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज जमुई में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उनकी दूसरी जनसभा सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र में होगी। नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर राजग के उम्मीदवार हैं। यहां भी पहले चरण में ही चुनाव होना है। प्रधानमंत्री की अगली जनसभा गया और भागलपुर में 16 अप्रैल को होगी। 17 अप्रैल को पहले चरण का प्रचार शाम पांच बजे थम जाएगा। पहले चरण की औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव के प्रचार में छह अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार आयेंगे। औरंगाबाद में उनकी सभा होगी।



पहले चरण की चार सीटें गया,नवादा,औरंगाबाद और जमुई हैं । दूसरे चरण में किशनगंज,कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण में सात मई को झंझारपुर, सुपौल,अरिरया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, और मुंगेर में मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण औ हाजीपुर में वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 25 मई को वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज तथा सातवें और अंतिम चरण में नालंदा,पटना साहेब, पाटलिपुत्र, आरा, सासाराम, काराकाट औ जहानाबाद में एक जून को मतदान होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement