भोपाल, 4 अप्रैल । महान कवि, कलम के योद्धा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की आज गुरुवार को जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार एवं पत्रकार, परम श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी जी को जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं। आपकी कृतियों के प्रत्येक शब्द देशभक्ति की प्रेरणा के साथ मानवीय भावनाओं को नवजीवन प्रदान करते हैं। आपका जीवन साहित्य सेवा, देशभक्ति का अनुपम अध्याय है।
