गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बरेका में देखा लोको निर्माण की प्रक्रिया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बरेका में देखा लोको निर्माण की प्रक्रिया

Date : 03-Apr-2024

 वाराणसी,03 अप्रैल । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने काशी प्रवास में बुधवार को बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया । बरेका पहुंचने पर महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अगवानी की और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । इसके राज्यपाल के साथ उनके परिजनों ने भी बरेका के न्यू लोको फ्रेम शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको असेम्बली शॉप सहित विभिन्न शॉप का भ्रमण किया ।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया, अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की । कारखाना में महिला कर्मियों की लोको निर्माण में भागीदारी देख राज्यपाल खुश दिखे। कर्मशाला भ्रमण के दौरान रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने रेल से जुड़े अपनी अनुभवों को भी साझा किया । उन्होंने बताया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में रेल की अहम भूमिका है।

साथ ही उन्होंने वित्तीेय वर्ष 2023-24 में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल 460 रेल इंजनों के विशाल लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए बरेका द्वारा 475 रेल इंजनों के निर्माण करने पर खुशी जता बरेका कर्मियों को बधाई दी । बरेका कर्मशाला के हार्नेस सेक्शन में समर्पित रूप से कार्य कर रही महिला कर्मियों को देखकर राज्यपाल ने उनकी सराहना की। इससे बरेका महिला बरेका कर्मी भी काफी उत्साहित रही।

इस दौरान महाप्रबंधक बासुदेव पांडा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरुण कुमार शर्मा, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर अनुज कटियार, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement