मप्रः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मप्र के प्रवास पर | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मप्रः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मप्र के प्रवास पर

Date : 03-Apr-2024

 भोपाल, 3 अप्रैल । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगी। वे यहां पन्ना में रोड शो में शामिल होंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दोपहर 12.45 बजे पन्ना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में रोड-शो एवं जनसभा को संबोधित करने के तत्पश्चात नामांकन दाखिल कराएंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव भी रोड शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement