अप्रैल में बंगाल में पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी से ही तापमान 37 डिग्री के करीब | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

अप्रैल में बंगाल में पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी से ही तापमान 37 डिग्री के करीब

Date : 03-Apr-2024

 कोलकाता, 03 अप्रैल । महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी अप्रैल महीने में पड़ने वाली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अभी से ही कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 37 डिग्री के करीब तापमान रह रहा है जिसकी वजह से दिनभर उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 28 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके कारण गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं है और गर्मी और अधिक बढ़ेगी।



मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार बंगाल में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है जिसकी वजह से भीषण गर्मी का एहसास होगा। हालांकि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में भीषण आंधी तूफान और बारिश की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। फिलहाल एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement