बीजापुर: मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, इंसास सहित एलएमजी, एके 47 बरामद | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

बीजापुर: मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, इंसास सहित एलएमजी, एके 47 बरामद

Date : 02-Apr-2024

 बीजापुर, 02 अप्रैल । जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल संयुक्त बल के जवानों ने मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी, एके 47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी और मंगलवार सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली-लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान नौ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही इंसास, एलएमजी, एके 47 जैसे ऑटोमेटिक हथियार एवं बड़ी मात्रा में गोला बारूद सहित नक्सल सामग्री मौके से बरामद हुई है। मारे गये नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement