नई दिल्ली, 02 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (मंगलवार) कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहेंगे। शाम को वो चिकमगलूर में भाजपा के रोड शो में शामिल होंगे। यह सूचना भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह सबसे पहले पूर्वाह्न 11 बजे बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे होटल ताज वेस्ट लैंड में कोर ग्रुप मीटिंग में शामिल होंगे। वो शाम 5ः30 बजे चिकमगलूर के रामू सर्कल से रोड शो प्रारंभ करेंगे।
