भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर और शहडोल प्रवास पर, जनसभा में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर और शहडोल प्रवास पर, जनसभा में होंगे शामिल

Date : 02-Apr-2024

 भोपाल, 02 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (मंगलवार) शहडोल एवं जबलपुर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह यहां दोनों संसदीय क्षेत्रों में जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार नड्डा मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे से जबलपुर में शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके उपरान्त वह दोपहर दो बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा जबलपुर जाएंगे और शाम पांच बजे स्थानीय मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम 6:10 बजे पार्टी कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे और शाम 7.10 बजे पद्मश्री डॉ. एचसी डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।





बुधवार को इंदौर-उज्जैन के प्रवास पर रहेंगेः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को इंदौर-उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 10:45 बजे उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके पश्चात नड्डा दोपहर तीन बजे से इंदौर में क्लस्टर की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement