भाजपा के मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक आज, राजनाथ सिंह सहित कई मंत्री होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा के मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक आज, राजनाथ सिंह सहित कई मंत्री होंगे शामिल

Date : 01-Apr-2024

 नई दिल्ली, 1 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी मुख्यालय में शुरू होने वाली है। कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित इस बैठक में कई केन्द्रीय मंत्रियों के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। यह कमेटी की पहली और अहम बैठक है।

उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक, पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है। इस कमेटी में 27 सदस्य हैं, जिनमें स्मृति ईरानी, भूपेन्द्र यादव, विष्णु देव सई, डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा, विनोद तावड़े, ओपी धनखड़ शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement