लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर पांच को बंद किया गया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर पांच को बंद किया गया

Date : 26-Mar-2024

 शिमला, 26 मार्च । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से भाजपा उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर की गई कांग्रेस नेत्री की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रनौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''

भाजपा नेता ठाकुर ने लिखा है, '' कंगना रनौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है। पूरे हिमाचल का अपमान है। समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। ''

जयराम ठाकुर ने लिखा है, ''देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा मंडी की बेटी के इस अपमान को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उसके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement