मुंबई लाए गए 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरे, नौसेना ने पुलिस के हवाले किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मुंबई लाए गए 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरे, नौसेना ने पुलिस के हवाले किया

Date : 23-Mar-2024

 मुंबई, 23 मार्च । अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक अभियान के दौरान पकड़े गए 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को शनिवार सुबह आईएनएस-कोलकाता से मुंबई लाया गया। नौसेना ने इन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई। इस अभियान के तहत नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।

नौसेना के मुताबिक 14 दिसंबर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज को हाईजैक कर लिया था। उसको बचाने के लिए 15 मार्च को भारतीय नौसेना का हेलिकॉप्टर उसके करीब पहुंचा था। इस दौरान समुद्री लुटेरों ने हेलीकॉप्टर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। नौसेना ने लुटेरों से सरेंडर करने को कहा था। 16 मार्च को इन लुटेरों ने नौसेना के समक्ष सरेंडर कर दिया।

इस अभियान में भारतीय नौसेना को माल्टा के जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली थी। नौसेना के मुताबिक उनकी कार्रवाई के दौरान 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर कर दिया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। यह अभियान 40 घंटे से अधिक समय तक चला।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement