बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

International

बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग

Date : 07-Nov-2022

 दुबई, 07 नवंबर (हि.स.)। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक 35 मंजिला इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है।

यह इमारत अमीरात में राज्य समर्थित डेवलपर एमार के 8 बुलेवार्ड वॉक नामक टावरों की एक शृंखला का हिस्सा है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लोगों ने इमारत से धुआं निकलने की सूचना संबंधित विभागों को दी। हालांकि, पुलिस व इमारत के अधिकारियों ने आग लगने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले 2015 में भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement