पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

International

पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ

Date : 05-Nov-2022

मास्को, 05 नवंबर (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकबार फिर भारत और भारतीयों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और यह विकास की राह में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। इसमें किसी को संदेह नहीं करना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति ने 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस पर भारत की शानदार क्षमताओं का जिक्र करते हुए तारीफ की। पुतिन ने कहा कि करीब डेढ़ अरब लोग भारत की सबसे बड़ी संभावना हैं। वहां पर प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी जमात है। पुतिन ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की 'अद्वितीय सभ्यता तथा संस्कृति' का जिक्र किया।

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने भारत की तारीफ की हो। कुछ दिन पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। पुतिन ने कहा था कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस से हमेशा ही विशेष संबंध रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अजीत/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement