केंद्रीय पृथ्वी और विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत महासागर तटीय अनुसंधान क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। श्री रिजिजू ने आज चेन्नई में राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समुद्री अर्थव्यवस्था में बड़े योगदान के लिए हमें समुद्री जीवन को समझने की आवश्यकता है। चेन्नई के राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र ने समाज के महत्वपूर्ण अनुसंधान कार्यक्रमों को लागू करके तटीय चुनौतियों का समाधान करने में 25 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है।
