श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन के भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन के भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे

Date : 20-Jul-2023

 श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद श्री  विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। भारत और श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी संदर्भ में इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

 

इस दौरान श्री विक्रमसिंघे का राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी हित के विभिन्‍न मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

 

श्री विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब वर्ष 2022 के वित्‍तीय संकट के बाद श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। भारत ने श्रीलंका को तेल और आवश्‍यक वस्‍तुओं के लिए ऋण सहायता उपलब्‍ध कराई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement