जिस ब्रिटेन ने किया था राज, उससे ज्यादा मजबूत है भारत की सेना आज | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

जिस ब्रिटेन ने किया था राज, उससे ज्यादा मजबूत है भारत की सेना आज

Date : 10-Jul-2023

 वाशिंगटन, 10 जुलाई । जिस ब्रिटेन ने भारत पर राज किया था, आज भारत की सेना उससे ज्यादा मजबूत है। वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डेटा वेबसाइट ग्लोबल फायर पावर ने दुनिया के सैन्य संतुलन की सूची जारी की है। इसके अनुसार भारत दुनिया में चौथे स्थान पर और ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इस सूची के अनुसार पहले स्थान पर मौजूद अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं।

ग्लोबल फायर पावर की ओर से जारी की गई 'सैन्य ताकत सूची 2023' में सैन्य ताकत का मूल्यांकन 60 से अधिक कारकों पर किया गया है। सैन्य इकाइयों की संख्या और वित्तीय स्थिति से लेकर रसद क्षमताओं और भौगोलिक स्थिति तक की श्रेणियों के साथ हर देश का स्कोर निकाला गया है। रिपोर्ट में 145 देशों को सूचीबद्ध किया गया है और प्रत्येक देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है।


पाकिस्तान नौवें से सातवें स्थान पर पहुंचा

इस सूची में शीर्ष दस में से शीर्ष चार देश वैसे ही बने हुए हैं जैसे वे ग्लोबल फायर पावर सूची में 2022 में थे। पिछले वर्ष की तरह अमेरिका पहले, रूस दूसरे, चीन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन पिछले साल आठवें स्थान पर था, जो इस बार पांचवें स्थान पर आ गया है। दक्षिण कोरिया पिछले साल की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान पिछले साल नौवें स्थान पर था और इस बार नौवें से सातवें स्थान पर आ गया है। जापान और फ्रांस पिछले साल के पांचवें और सातवें स्थान से इस बार आठवें और नौवें स्थान पर आ गए हैं। इटली की सेना इस सूची में दसवें स्थान पर है।

भूटान है सबसे कम सैन्य शक्तिशाली देश

ग्लोबल फायर पावर की सूची में शामिल कुल 145 देशों में सबसे कम सैन्य शक्तिशाली देश भूटान है। 145वें स्थान पर काबिज भूटान के बाद 144वें स्थान पर बेनिन, 143वें स्थान पर मोलदोवा, 142वें स्थान पर सोमालिया और 141वें स्थान पर लाइबेरिया है। इस सूची में सूरीनाम 140वें स्थान पर, बेलीज 139वें और पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन 138वें स्थान पर है। आइसलैंड 137वें और केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य 136वें स्थान पर है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement