पाकिस्तान : तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक नई प्राथमिकी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

पाकिस्तान : तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक नई प्राथमिकी

Date : 08-Jun-2023

पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनको 21 जून तक गिरफ्तारी से छूट दे दी है। इससे पहले कल पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनके निकट सहायकों के खिलाफ कथित रूप से तोशाखाना उपहारों से संबंधित जालसाजी से तैयार रसीद जमा कराने के लिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। लाहौर उच्च न्यायालय ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को किसी भी मामले में 13 जून तक गिरफ्तार किए जाने के लिए पुलिस पर रोक लगा दी थी। इमरान खान पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बुशरा बीबी पर तोशाखाना के तोहफों और अल कादिर ट्रस्ट के दो मामले हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement