भारत सरकार ने जर्मन अधिकारियों से आग्रह किया है कि बेबी अरिहा शाह को भारत भेजने के आवश्यक उपाय करें | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

भारत सरकार ने जर्मन अधिकारियों से आग्रह किया है कि बेबी अरिहा शाह को भारत भेजने के आवश्यक उपाय करें

Date : 03-Jun-2023

 भारत सरकार ने जर्मन अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द बेबी अरिहा शाह को भारत भेजने के सभी आवश्यक उपाय करें। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत जर्मनी से अरिहा शाह की वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और बर्लिन में भारतीय दूतावास लगातार अरिहा की स्‍वदेश वापसी के प्रयास कर रहे हैं। अरिहा एक भारतीय नागरिक है और सितंबर 2021 से जर्मनी के युवा कल्याण कार्यालय में है। श्री बागची ने कहा कि भारत इस बात से चिंतित है कि बच्ची को उसके वर्तमान पालक माता-पिता से अचानक एक विशेष पालक देखभाल व्यवस्था में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव बच्चे के हित में नहीं है और उसके भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement