30 मई। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि अगर समझौता करने के प्रयास विफल होते हैं तो वाशिंगटन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।
एशिया के प्रमुख सुरक्षा मंच, शांगरी-ला संवाद को संबोधित करते हुए, श्री हेगसेठ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस तरह के अभियानों को अंजाम देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के पास क्षेत्र और दुनिया भर में पर्याप्त सैन्य भंडार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देश किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में शामिल होने के बावजूद वाशिंगटन एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र से अपना रणनीतिक ध्यान नहीं हटाया है।
