यूरोपीय संघ ने गैर-ईयू यात्रियों के लिए नई प्रवेश/निकास प्रणाली (ईईएस) आज से शुरू की | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

यूरोपीय संघ ने गैर-ईयू यात्रियों के लिए नई प्रवेश/निकास प्रणाली (ईईएस) आज से शुरू की

Date : 12-Oct-2025

यूरोपीय संघ ने आज से गैर-यूरोपीय संघ देशों के यात्रियों के लिए नई प्रवेश/निकास प्रणाली (EES) को लागू कर दिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। इस नई प्रणाली के तहत, आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड और लिकटेंस्टीन सहित शेंगेन ज़ोन के देशों में प्रवेश के समय फिंगरप्रिंटिंग, चेहरे का स्कैन और पासपोर्ट स्कैनिंग अनिवार्य होगी। हालांकि, आयरलैंड और साइप्रस को इस प्रणाली से छूट दी गई है।

ईईएस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को और मजबूत बनाना तथा मैन्युअल पासपोर्ट स्टैम्पिंग की जगह डिजिटल रिकॉर्डिंग प्रणाली को स्थापित करना है। इसके तहत यूके के डोवर, फोल्कस्टोन में स्थित यूरोटनल और यूरोस्टार जैसे प्रस्थान बिंदुओं पर यात्रियों की यूरोपीय संघ छोड़ने से पहले जांच की जाएगी।

यह प्रणाली चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है और इससे यूरोप में यात्रियों के प्रवेश-निकास को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement