इमरान खान गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसी के घर भाग गए : गृह मंत्री सनाउल्ला | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

इमरान खान गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसी के घर भाग गए : गृह मंत्री सनाउल्ला

Date : 07-Mar-2023

 इस्लामाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्ला ने सोमवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक दिन पहले तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लाहौर स्थित अपने आवास की दीवार फांद कर पड़ोसी के घर भाग गए।

खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस के रविवार को लाहौर पहुंचने लेकिन गिरफ्तारी किए बगैर लौटने के बाद सनाउल्ला की यह टिप्पणी आई है। खान की कानूनी टीम ने पुलिस को आश्वस्त किया था कि वह सात मार्च को अदालत में पेश होंगे।

सनाउल्ला ने कहा कि कल, खान को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम को नाटकीय घटनाक्रम का सामना करना पड़ा। यह अफवाह है कि वह (खान) दीवार फांद कर अपने पड़ोसी के घर भाग गए। इसके कुछ समय बाद, उन्होंने एक भाषण दिया था। मंत्री ने कहा कि यदि पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करना चाहती थी तो यह एक उपयुक्त रणनीति नहीं थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement