अमेरिका में जन्मदिन पार्टी के दौरान हिंसक झड़प, दो बच्चों की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिका में जन्मदिन पार्टी के दौरान हिंसक झड़प, दो बच्चों की मौत

Date : 06-Mar-2023

 वाशिंगटन, 06 मार्च (हि.स.)। अमेरिका में एक बच्चे की जन्मदिन की पार्टी आपसी विवाद में जानलेवा बन गई है। पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस कारण दो बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक अटलांटा से 32 किलोमीटर पश्चिम में स्थित डगलसविले शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के 16वें जन्मदिन पर पार्टी दी थी। इस पार्ट में उस बच्ची के सौ से ज्यादा दोस्त शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान कुछ बच्चों ने नशीले पदार्थ मारिजुआना का सेवन करना शुरू कर दिया। मारिजुआना धूम्रपान करते देख पार्टी के आयोजक ने दस बजे पार्टी खत्म करने का एलान कर दिया। नशे में आ चुके पार्टी में शामिल बच्चों ने इसका विरोध किया। इसके परिणाम स्वरूप वहां हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस दौरान गोलीबारी भी हुई।

बताया गया कि पार्टी में शामिल सौ से ज्यादा नाबालिगों को नशीला पदार्थ सेवन की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद नशीला पदार्थ सेवन किया गया। विरोध पर ही हिंसा में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। छह अन्य घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना देर रात साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डगलस काउंटी के शेरिफ ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि एक घरेलू पार्टी में सौ से अधिक किशोर-किशोरियां जुटे थे। अभी तक सीमित जानकारी होने का हवाला देते हुए दो बच्चों की मौत और छह बच्चों के घायल होने की पुष्टि की गयी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement