भारतीय मूल की सोन्या कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की चांसलर नियुक्त | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

भारतीय मूल की सोन्या कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की चांसलर नियुक्त

Date : 03-Mar-2023

न्यूयॉर्क, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय-अमेरिकी डॉ. सोन्या क्रिश्चियन को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम का 11वां स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है। कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम को अमेरिका में सार्वजनिक उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी और विविध प्रणाली माना जाता है।
भारत में जन्मीं सोन्या केरल विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। पद संभालने के बाद वो क्रिश्चियन कॉलेज प्रणाली का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और दक्षिण एशियाई मूल की पहली व्यक्ति होंगी। कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम के संस्थानों में हर साल 1.8 मिलियन विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा है कि डॉ सोन्या क्रिश्चियन देश के सबसे गतिशील कॉलेज की प्रमुख शिक्षाविद हैं। उन्होंने सेंट्रल वैली में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे सामुदायिक कॉलेज समानता और अवसर के इंजन हैं।
डॉ. सोन्या क्रिश्चियन जुलाई 2021 से केर्न कम्युनिटी कॉलेज डिस्ट्रिक्ट की चांसलर रहीं हैं। वह एक जून, 2023 को अपनी नई भूमिका में कदम रखेंगी। वह चांसलर एलॉय ऑर्टिज ओकले की जगह लेंगी। ओकले अगस्त में ही पद छोड़ चुके हैं। तब से यह पद रिक्त है। प्रतिष्ठित शिक्षाविद सोन्या ने उच्च शिक्षा में गणित संकाय के रूप में और बाद में डिवीजन चेयर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद बेकर्स फील्ड कॉलेज में विज्ञान, इंजीनियरिंग, संबद्ध स्वास्थ्य और गणित की डीन रहीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement