नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह अपने परिवार के साथ भारत में | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह अपने परिवार के साथ भारत में

Date : 02-Mar-2023

काठमांडू, 02 मार्च (हि.स.)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह अपने परिवार के साथ भारत में हैं। भारत दौरे पर उनके साथ पूर्व महारानी कोमल, बेटी प्रेरणा और पूर्व राजघराने के सदस्य भी मौजूद हैं।
पूर्व राजा के एक सहयोगी ने हिन्दुस्तान समाचार को बताया कि वह सोमवार को पूर्वी नेपाल में काकड़विट्टा सीमा से सिलीगुड़ी पहुंचे। उनके साथ करीबी और निजी सचिवों समेत 19 लोग हैं। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व राजा शाह का दार्जिलिंग और सिक्किम के इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम है।
राजशाही की समाप्ति के बाद पूर्व राजा शाह पहली बार राजनीतिक रूप से सक्रिय होने लगे हैं। एक महीने पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से पूर्वी नेपाल के झापा में एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लिया था। नेपाल में लोकतंत्र दिवस पर बयान जारी करते हुए पूर्व राजा शाह ने राजनीतिक दलों के बीच सहकार्य का प्रस्ताव रखा। इससे राजनीतिक हलकों में एक नई लहर आ गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement